दिन 8
ग्रुप 2
शूटिंग स्टार
ग्रीष्मकालीन
प्रशिक्षण,
शिविर के आठवे
दिन का
प्रारम्भ
‘प्रथम’ समूह
द्वारा इश
वंदना दया कर
दान विद्या का
हमें
परमात्मा
देना से हुआ |
विशेष
कार्यक्रम के
तहत सरिता माटा
द्वारा
प्रस्तुत
स्वच्छता गीत “कपड़े
साफ़ रखे हम, घर
भी साफ़ रखे हम”
बड़ा ही रोचक व प्रेरणादायी
था | मुहावरों
के द्वारा
ज्ञान में वृद्धि
करते हुए सभी
ने अपनी
उपास्थिति दर्ज
करवाई |
तत्पश्चात
ईशा फाउंडेशन
की ओर से आए
श्री सुधीर
भल्ला जी ने योग
से पहले की
क्रिया उप योग
के अंतर्गत- उपस्थिति
स्वास्थय, सफलता,
खुशहाली, आनन्द
भीतरी खोज
प्रेम आदि
विषयों को जोड़ते
हुए हाथ गर्दन
व कंधो की
विभिन्न योगिक
क्रियाओ का
अभ्यास
करवाया गया |
नाडी शुद्धि पर
प्रकाश डालते
हुए इड़ा व
पिंगला नाड़ी
का संतुलन
बनाते हुए हम
विचारो की भी
संतुलित कर
सकते है |
‘अ’ ‘ऊ’ और ‘म’
की ध्वनियो को
सचेत होकर साथ
बोले तो हमारे
शरीर के
विभिन्न पहलू
सक्रिय और
ऊर्जावान हो
जाते है | अंत
में दोनों
हथेलियों को
जोड़कर
नमस्कार
मुद्रा के
महत्व को
विस्तार से
बताया गया |
तत्पश्चात
सभी ने जलपान
ग्रहण किया |
इसके तुरंत
बाद दिल्ली
पुलिस पब्लिक
स्कूल की
प्राचार्या
श्रीमती रूबी
मल्होत्रा ने व्यक्तित्व
विकास विषय के
द्वारा अंदुरुनी
एवं बाहरी
विकास के साथ –
साथ
सकारात्मक
रखने व अच्छा
श्रोता होने
पर भी जोर
दिया | अपनी
बात को
उन्होंने एक
कहानी के
माध्यम से
विस्तुत रूप से
समझाया |
तदुपरांत
कोर्स की
डायरेक्टर के
आदेशानुसार नर्स
कविता द्वारा
सभी
प्रतिभागियों
की डॉक्टरी
जाँच हुई |
इसके बाद पाठ
निरीक्षण का
सिलसिला शुरू
हुआ | रुचिका, सरिता
भट्टा के.वि.
द्वारका सै. 5, रेखा
झा
के.वि.पुष्प
विहार,
कालिंदी देवी
के.वि.क्र. 1 दिल्ली
केन्ट, रचना
रावत के.वि. सै. 5
द्वारका ने
अग्रेज़ी,
हिंदी व गणित
विषयों पर
अनेक
क्रियाकलाप करवाते
हुए पी.पी.टी.
के माध्यम से
बहुत ही रोचक
और जीवंत रूप
से अपने विषयों
को प्रस्तुत
किया |
तत्पश्चात
सभी प्रतिभागी
संसाधिका
श्रीमती
विमला शहरावत
के सुझावों से
लाभान्वित
हुए तथा
उन्होंने नए प्रतिभागियों
को अलग अलग
तकनीक सिखने
और उन्हें
अपनाने के लिए
प्रेरित किया |
इसके बाद सभी
ने मध्याह्न भोजन
ग्रहण किया
अंत में सभी
प्रतिभागियों
ने संसाधिका
कविता पराशर
के
मार्गदर्शन व
संसाधक नन्दकिशोर
ने समूह
में कार्य
करके बाला
कार्य पूर्ण
किया |
इस प्रकार
बहुत सी नई
जानकारियों के
साथ प्रशिक्षण
शिविर के एक
और दिन का
समापन हुआ |